Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: चुनावों के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित, अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 05 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन बिलासपुर में स्थानीय नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता दौरान सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चुनाव से संबंधित सभी रिपोर्ट एवं आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध सुनिश्चित की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में चुनावों के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा सभी रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि स्थानीय नगर निकाय चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए प्रथम चरण में 856, द्वितीय चरण में 772 तथा अंतिम चरण में 552 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों की सुरक्षा एवं बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

बैठक में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित किया जाए तथा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!