Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बस में बैठे यात्री की लापरवाही के कारण मौत, खिड़की से सिर निकालना बना मौत का कारण

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 06 मई। शिमला जिले के नेरवा बाजार में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। नेरवा-टिक्करी रूट पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में सफर कर रहे एक यात्री की लापरवाही उसकी जान ले बैठी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस नेरवा से टिक्करी की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने खिड़की से अपना सिर बाहर निकाल रखा था। जैसे ही बस नेरवा बाजार से गुजर रही थी, सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से उसका सिर जोरदार तरीके से टकरा गया।

टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तुरंत बस रोककर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान लायक राम, निवासी गांव बजाह, डाकघर टिक्करी, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा में रखा गया है। नेरवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!