Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

रिश्ते शर्मसार: पिता ही बनाता रहा नाबालिग बेटी से संबंध,पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा, आरोपी अरेस्ट

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 26 अप्रैल। पालमपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पिता को ही मुख्य आरोपी पाया। डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट ने 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है, उससे पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!