Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: युवती की निर्मम हत्या के आरोपी को पुलिस आज कोर्ट में करेगी पेश, हत्या के असली कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 14 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सरकाघाट में हुए इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस उसकी कस्टडी के लिए रिमांड की मांग करेगी- ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए घटना के महज तीन घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान विकास पटियाल (36) के रूप में हुई है, जिसे गोपालपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर आोरपी ने सिया गुलेरिया की हत्या क्यों की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मगर पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और संभवतः उसी के प्रभाव में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतका सिया गुलेरिया पर आरोपी ने बेहद क्रूरता के साथ हमला किया। बताया जा रहा है कि उसने युवती की गर्दन के बाईं ओर सात से आठ बार वार किए, जिससे उसकी गर्दन लगभग धड़ से अलग हो गई। इस दौरान युवती का बायां हाथ भी गंभीर रूप से कट गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की होगी।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने देर शाम सरकाघाट-घुमावरी हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मगर पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी को मौके पर लाकर तुरंत फांसी देने की मांग भी उठाई। हालांकि, पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए भीड़ को शांत किया और भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाएगी 

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। मंडी से सांसद कंगना रनौत ने इस हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।'

वहीं, राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलने का फैसला लिया है और इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं साझा की है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी युवती की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!