Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बस और बाइक की भयानक टक्कर, हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी/सरकाघाट, 14 अप्रैल। फतेहपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें चंडीगढ़ से बैजनाथ जा रही CTU बस और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, CTU बस चंडीगढ़ से बैजनाथ की ओर जा रही थी। इसी दौरान फतेहपुर के पास बस ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और उपचार के लिए उसे तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया।

घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!