Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शास्त्री बैचवाइज भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित, दो पद रह गए खाली

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 28 अप्रैल। शिक्षा विभाग ने नवम्बर 2023 और जनवरी 2024 में शास्त्री पद की बैचवाइज भर्ती का परिणाम काऊंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर घोषित कर दिया है। 

विभाग ने पात्रता और उम्मीदवारों द्वारा दिए गए जिला वरीयता क्रम के आधार पर चयन सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार कुल 193 पदों में से 191 उम्मीदवारों को प्रशिक्षु आधार पर विभिन्न जिलों में शास्त्री पद के लिए चयनित किया गया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) श्रेणी के तहत आरक्षित 2 पदों के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला, जिसके चलते ये पद रिक्त रह गए हैं। चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र संबंधित जिलों के उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों द्वारा अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं। 

विभाग ने उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे नियुक्ति आदेश और अन्य आवश्यक जानकारी के लिए संबंधित जिला कार्यालय से संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!