Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC कर्मचारियों को मिलेगी इस बार ग्रे रंग की वर्दी, कपड़े का किया निरीक्षण

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 11 अप्रैल। एचआरटीसी चालक-परिचालकों व अन्य कर्मचारियों को 2 साल बाद अब ग्रे रंग की वर्दी मिलेगी। कर्मचारियों को दो साल से वर्दी मिलने का इंतजार अब खत्म होगा। निगम प्रबंधन वर्दी टैंडर प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है। 

एचआरटीसी के यूनियन पदाधिकारियों ने वर्दी के कपड़े का निरीक्षण भी मध्यप्रदेश जाकर कर लिया है। वर्दी के कपड़े के इनस्पैक्शन के लिए कर्मचारी यूनियनों व पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश स्थित कपड़ा मिल में गया था, जहां उन्होंने कपड़े की जांच की वर्दी का मिलने वाला कपड़ा किस तरह है।

अब इस निरीक्षण के बाद वर्दी के लिए हुए टैंडर के अनुसार कंपनी फाइनल कपड़ा फिर से निगम प्रबंधन को भेजेगी और निगम प्रबंधन कपड़े के लैबोरेटरी टैस्ट के बाद कपड़ा फाइनल करेगा। ऐसे में उम्मीद है कि निगम के कर्मचारियों को अगले महीने वर्दी का कपड़ा मिलेगा और कर्मचारी नई वर्दी में नजर आएंगे। निगम चालक-परिचालकों को दो सालों से वर्दी नहीं मिली है। ऐसे में निगम कर्मचारी दो साल से पुरानी वर्दी में ही काम कर रहे हैं या अपने खर्च पर वर्दी खरीद कर पहन रहे हैं। 

निगम कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार चालक-परिचालकों को ग्रे रंग की वर्दी का चयन किया गया है जबकि अधिकतर कर्मचारी ग्रे नहीं खाकी वर्दी पसंद करते हैं और खाकी वर्दी से चालक- परिचालकों की अलग पहचान भी होती है। ऐसे में निगम कर्मचारी यूनियन पदाधिकारियों ने अगली मिलने वाली वर्दी में ग्रेे नहीं खाकी रंग का चयन किया है। ऐसे में अगली वर्दी निगम कर्मचारियों को खाकी ही मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!