Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: गुप्त सूचना पर होटल में छापेमारी, पंजाब के तीन युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 30 अप्रैल। मनाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रांगड़ी स्थित एक होटल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पंजाब के तीन युवकों को चिट्टे (हैरोइन) और नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस की टीम को रांगड़ी स्थित होटल में नशीले पदार्थों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल के कमरा नंबर-205 में दबिश दी। नियमों के तहत ली गई तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से 8.570 ग्राम चिट्टा और 18,000 रुपए की नकदी बरामद हुई।

पकड़े गए तीनों आरोपी जिला फिरोजपुर, पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब गहनता से जांच कर रही है कि यह नशे खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मनाली पुलिस की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में नशा माफिया के खिलाफ इस तरह के अभियान और अधिक तेज किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!