न्यूज अपडेट्स
शिमला, 28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने सोमवार को शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में धार्मिक समारोह के दौरान एक महिला की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन से घटना का विवरण मांगा है और अधिकारियों को गहन जांच के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जोर दिया कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना कुलगांव गांव में एक धार्मिक सभा के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। बताया जा रहा है कि एक नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित धार्मिक समारोह के दौरान हुई ‘हर्ष फायरिंग' में गोली लगने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गयी थी।
