Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सेवा, सादगी और समर्पण का सफर पूरा—राकेश धीमान को भावुक विदाई

News Updates Network
By -
0
Himachal: A journey of service, simplicity and dedication is complete – Rakesh Dhiman bids an emotional farewell
इंस्पेक्टर राकेश धीमान की सेवानिवृत्ति: फोटो

न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 01 अप्रैल। (बिंदिया ठाकुर)  सुजानपुर थाना परिसर में उस समय भावुक और यादगार माहौल बन गया, जब इंस्पेक्टर राकेश धीमान की सेवानिवृत्ति पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। 37 वर्षों तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले राकेश धीमान को उनके साथियों और स्टाफ सदस्यों ने जोरदार स्वागत और सम्मान के साथ विदा किया।

कार्यक्रम के दौरान स्टाफ ने उन्हें टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने उनके लंबे कार्यकाल, सरल व्यक्तित्व और समर्पित सेवा भावना को याद करते हुए भावुक शब्दों में अपने अनुभव साझा किए।

विदाई समारोह का माहौल उस समय और भी खास हो गया, जब सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया और इस पल को यादगार बना दिया। खुशी और भावनाओं से भरे इस आयोजन ने सभी को भावुक कर दिया।

37 वर्षों की शानदार सेवा के बाद इंस्पेक्टर राकेश धीमान को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथियों ने उनके उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना करते हुए नए जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!