Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बस टिकट को लेकर बवाल: HRTC और CTU आमने-सामने, नारेबाजी से गरमाया माहौल

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंडीगढ़, 20 मार्च। चंडीगढ़ बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) के बीच विवाद खड़ा हो गया, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया। मामला इतना बढ़ गया कि HRTC कर्मचारियों को CTU के खिलाफ नारेबाजी तक करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:50 बजे CTU की एक बस हमीरपुर के लिए रवाना हुई थी। वहीं, करीब 9:10 बजे बस स्टैंड पहुंचे एक यात्री को HRTC काउंटर से 10:20 बजे फोरलेन मार्ग से हमीरपुर जाने वाली बस का टिकट जारी किया गया। इसी दौरान CTU के कुछ कर्मचारियों ने एक महिला यात्री से यह शिकायत लिखवा ली कि वह CTU की बस से जाना चाहती थी, लेकिन HRTC कर्मचारियों ने उसे जानबूझकर अगली बस का टिकट दे दिया।

हालांकि, कुछ ही देर बाद सामने आए एक वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया। वीडियो में महिला यात्री ने दावा किया कि उससे जबरन शिकायत लिखवाई गई और बिना पूरी जानकारी दिए हस्ताक्षर करवाए गए। इस खुलासे के बाद विवाद और गहरा गया।

घटना से नाराज HRTC कर्मियों ने CTU के सहायक स्टेशन अधीक्षक को निलंबित करने की मांग उठाई और बस स्टैंड परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नारेबाजी देखने को मिली, जिससे कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

गौरतलब है कि HRTC और CTU के बीच इस तरह के विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं। इससे पहले HRTC कर्मचारियों ने चंडीगढ़ की बजाय मोहाली में बस स्टैंड शिफ्ट करने की मांग भी उठाई थी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!