Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, किल्बा के पास पिकअप खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
किन्नौर, 01 मार्च। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के किल्बा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार जेएसडब्ल्यू कैंप किल्बा के समीप पिकअप नंबर HP 26 B 3555 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा करीब दोपहर 2:30 बजे हुआ। वाहन किल्बा के पास पहुंचा ही था कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार मनोज कुमार (पुत्र प्रवेश कुमार, निवासी पालिगचे, सांगला) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दूसरे घायल व्यक्ति अनूप (पुत्र राम बहादुर, निवासी नेपाल, हाल निवासी कनाई) को गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस के माध्यम से जेएसडब्ल्यू अस्पताल शोल्टू पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। क्षेत्र में इस दुखद घटना से शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!