Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर में कल से शुरू होगा नलवाड़ी मेला, उपायुक्त बिलासपुर ने मंत्री राजेश धर्मानी को दिया निमंत्रण

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 16 मार्च। उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अध्यक्ष राहुल कुमार ने आज घुमारवीं में नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी से भेंट की। 

उन्होंने 17 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर व ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को आमंत्रित किया।  

राजेश धर्माणी ने इस आमंत्रण के लिए उपायुक्त राहुल कुमार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर का सुप्रसिद्ध नलवाड़ी मेला केवल एक उत्सव नहीं है बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामूहिक सामाजिक जीवन का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, तहसीलदार बबीता धीमान भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!