Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

'हिम धारा’ बस सेवा की बदहाल तस्वीर: AC बस में कांच गायब, प्लास्टिक से चल रहा ‘जुगाड़’

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 30 मार्च। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की प्रीमियम श्रेणी की ‘हिम धारा’ बस सेवा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यात्रियों को ‘सेमी-डिलक्स एसी’ सुविधा का दावा कर ऊंचा किराया वसूला जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।

ताजा सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बस की खिड़कियों से सुरक्षा कांच पूरी तरह गायब हैं। हैरानी की बात यह है कि इन खिड़कियों को ठीक करने के बजाय प्लास्टिक और लेदर की शीट लगाकर ‘जुगाड़’ किया गया है और बस को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है।

यात्रियों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था न केवल असुविधाजनक है, बल्कि उनकी सुरक्षा के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। एसी बस होने के बावजूद प्लास्टिक शीट के कारण ठंडी हवा बाहर निकल जाती है, जिससे एसी का कोई खास फायदा नहीं मिल पाता। वहीं बारिश और तेज हवाओं के दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एक ओर जहां सरकार और निगम आधुनिक परिवहन सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की जर्जर बसें उन दावों की पोल खोल रही हैं। सवाल यह उठता है कि जब यात्रियों से प्रीमियम किराया वसूला जा रहा है, तो क्या उन्हें ऐसी बदहाल और असुरक्षित सुविधाएं मिलनी चाहिए?

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने HRTC प्रबंधन से मांग की है कि ऐसी बसों को तुरंत मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा जाए और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के साथ किसी भी तरह का समझौता न किया जाए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!