Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर हादसे का खतरा, जाम के लिए NHAI जिम्मेदार: संदीप सांख्यान

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 30 मार्च। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कीरतपुर साहिब-नेरचौक फोरलेन पर लगातार लग रहे जाम और खराब हालात को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरबों रुपये की लागत से बने इस फोरलेन पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन NHAI इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

सांख्यान ने बताया कि बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत टाली से लेकर मेहला तक फोरलेन पर लंबा जाम आम बात हो गई है। इस दौरान पहाड़ी की ओर से लगातार पत्थर और मिट्टी गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बीती तीन बरसातों में भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात जस के तस हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अभी तो गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, लेकिन बरसात में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। सांख्यान ने केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह भी इस मामले में गंभीर नहीं दिख रहा।

सांख्यान ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि लंबे जाम के चलते यात्रियों को फोरलेन की बजाय टू-लेन सड़क से सफर करने को मजबूर होना पड़ता है, जबकि टोल फोरलेन के नाम पर ही वसूला जाता है। उन्होंने मांग की कि यात्रियों को इस स्थिति में राहत दी जानी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस फोरलेन के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए और लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सांख्यान ने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले ही जरूरी कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे और लंबे ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!