Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सुसाइड वीडियो बना सबूत, पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर पर कसा शिकंजा, सरकार ने पद से हटाया

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
पंजाब डेस्क। पंजाब वेयरहाउस के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर के डीसीपी रविंदर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भुल्लर को मंडी गोविंदगढ़ से पकड़ा गया है और उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि गगनदीप सिंह रंधावा ने 21 मार्च को आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाकर लालजीत भुल्लर पर मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सोमवार को एक तीन मिनट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें रंधावा अपने घर के आंगन में टहलने के बाद सल्फास की गोलियां खाते हुए नजर आए।

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और उनके निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद भुल्लर ने उसी दिन अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

वहीं, गिरफ्तारी से पहले लालजीत भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आत्मसमर्पण करने का दावा किया था। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट की सुनवाई के बाद तय होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!