Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: चलती राह में फिर थमी HRTC बस, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Anil Kashyap
By -
0
Bilaspur: HRTC Bus Breaks Down Again Mid-Journey; Passengers Face Inconvenience
खराब हुई HRTC बस

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 24 मार्च। ठियोग से पठानकोट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की देहरा डिपो की बस सोमवार को अचानक बीच रास्ते में खराब हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना बिलासपुर के नजदीक ब्रह्मपुखर के पास विनायकघाट क्षेत्र में सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरा डिपो की बस (HP 36D 1239) अपने निर्धारित रूट पर ठियोग से पठानकोट की ओर जा रही थी। जैसे ही बस ब्रह्मपुखर के पास पहुंची, उसमें तकनीकी खराबी आ गई और बस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। बस के अचानक रुकने से यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

गौरतलब है कि HRTC की बसों के बार-बार खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो निगम की खस्ताहाल स्थिति को उजागर करती हैं। निगम पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं बसों का बढ़ता ब्रेकडाउन यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। कई बार बसें अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में जवाब दे रही हैं।

HRTC का ढांचा काफी बड़ा है और इसमें कई अधिकारी प्रबंधन से जुड़े हैं, बावजूद इसके व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में विफलता सामने आ रही है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने निगम से बसों की नियमित जांच और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!