Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांगड़ा एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेगी FREE वाईफाई की सुविधा, VC के जरिए हुआ शुभारंभ

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 30 मार्च। कांगड़ा हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए कांगड़ा हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा निःशुल्क वाई-फाई सुविधा आरंभ कर दी गई है। 

एयरपोर्ट निदेशक अमित सकलानी, आईटी प्रभारी लोकेश शर्मा, सीएनएस प्रभारी शनि अंचल ने बताया कि नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से देश के 50 अन्य हवाई अड्डों के साथ कांगड़ा हवाई अड्डे पर भी इस सेवा का उद्घाटन किया गया।

उन्होंने बताया कि अब यात्रियों को कांगड़ा हवाई अड्डे पर निर्बाध इंटरनैट सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जिसके अंतर्गत प्रथम 45 मिनट तक यह सेवा पूर्णता नि:शुल्क प्रदान की जा रही है। 

हवाई अड्डा निदेशक अमित सकलानी ने निःशुल्क वाई-फाई सेवा को शुरू करना यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा हवाई अड्डे को आधुनिक सेवा मानकों के अनुरूप विकसित करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा बताया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!