Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC के 68 पीसमील कर्मचारी अनुबंध पर, पीसमील भर्ती प्रक्रिया खत्म

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 30 मार्च। एचआरटीसी की वर्कशॉपस में पिछले 5 सालों से 68 पीसमील कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने अनुबंध पर लाया है। ऐसे में पीसमील कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ये कर्मचारी पिछले 9 सालों से पीसमील कर्मचारी के रूप में तैनात थे और पिछले 5 सालों से अनुबंध पर लाए जाने का इंतजार कर रह थे।

प्रदेश भर की वर्कशॅाप्स में 68 पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाए जाने के लिए कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं इन कर्मचारियों के अनुबंध पर आने के बाद एचआरटीसी में पीसमील भर्ती प्रक्रिया खत्म हो गई है। अब निगम में पीसमील कर्मचारी भर्ती नहीं होंगे।

परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन के महासचिव एचके शर्मा ने कहा कि सरकार व निगम प्रबंधन के प्रयासों से 68 बचे हुए पीसमील कर्मचारी अनुबंध पर आए हैैं, जिससे निगम के इन कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पहले जारी किए आदेशों के अनुसार अब पीसमील की भर्ती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अनुबंध पर आने के बाद अब निगम द्वारा निर्धारित किया गया 10,800 रुपए मासिक वेतन मिलेगा, जबकि पीसमील वर्कर्ज को कार्य के अनुसार ही पैसा मिलता था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!