Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर-2026 का लोगो तैयार, जाहन्वी शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 मार्च। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध नलवाड़ी मेला बिलासपुर-2026 के लिए आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में जाहन्वी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके द्वारा तैयार किया गया लोगो अब मेले का आधिकारिक लोगो होगा।

उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर-2026 के लिए लोगो तैयार करने के उद्देश्य से लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्होंने बताया कि प्राप्त लोगो प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए सहायक आयुक्त राजकुमार की अध्यक्षता में एक चयन समिति का गठन किया गया। समिति में जिला लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल सदस्य सचिव के रूप में शामिल रहे, जबकि जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) बिलासपुर के डीपीई विकास पुंडीर बतौर सदस्य शामिल रहे।
Nalwari Fair Logo 2026
जाहन्वी शर्मा के द्वारा बनाया गया लोगो

चयन समिति द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ लोगो का चयन किया गया। इसमें जाहन्वी शर्मा का लोगो पहले, संजय कुमार का लोगो दूसरे तथा दिव्यांशु शर्मा का लोगो तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 11 हजार, 5100 तथा 2100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त लोगो को मेले का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए दस सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें निखिल जम्वाल, निखिल राणा, डॉ. तरूण सोनी, दिशा कुमारी, ईशा देवी, मोहम्मद ईसान, अर्शित चौहान, ज्योति जम्वाल, शानवी तथा सुप्रिया शामिल हैं। प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

उपायुक्त राहुल कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी सृजनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही इससे नलवाड़ी मेला बिलासपुर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के आयोजन के प्रचार-प्रसार में भी मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!