Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

होटल में खौफनाक मंजर, रात को लिया कमरा, सुबह दरवाजा खोला तो उड़े होश

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 01 मार्च। जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित एक निजी होटल में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां ठहरे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान चौहारघाटी के लपास गांव निवासी जाटू राम (पुत्र सौजू राम) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जाटू राम ने शनिवार रात को होटल में एक कमरा किराए पर लिया था। रविवार सुबह जब होटल कर्मचारियों ने कमरे से धुआं निकलते देखा, तो अनहोनी की आशंका में तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!