Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: एंट्री टैक्स पर सुक्खू सरकार का यू टर्न, दरें घटाने पर पुनर्विचार करने के आदेश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 24 मार्च। हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने के फैसले को लेकर उठे विवाद के बीच राज्य सरकार अब अपने रुख में नरमी दिखाती नजर आ रही है। दरअसल, अब हिमाचल सरकार दरें घटाने पर पुनर्विचार करेगी। 

हालांकि नई दरें 1 अप्रैल से लागू होनी हैं, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आबकारी विभाग को दरों पर पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं।

शिमला में हुई कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रियों के बयानों से साफ है कि सरकार इस मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि कैबिनेट ने एंट्री टैक्स के कुछ बिंदुओं पर फिर से विचार करने का निर्णय लिया है। कुछ विशिष्ट वाहनों के लिए टैक्स की दरों को घटाया जाएगा।

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि समीक्षा की जा रही है, लेकिन पंजाब सरकार की अपनी मर्जी है कि वे इस मुद्दे को लेकर कहीं भी जाएं। इधर, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह फैसला हिमाचल की आय बढ़ाने के लिए लिया गया था और राज्य को इसका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय और संतुलन बनाना भी जरूरी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से भी वार्ता की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!