Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नलवाड़ी मेले का राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर का दर्जा, समापन समारोह पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष, कुश्ती में यह रहे विजेता

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 23 मार्च। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि विनय कुमार ने मेला ध्वज को विधिवत उतारकर सात दिवसीय इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए विनय कुमार ने कहा कि  प्रदेश कैबिनेट ने आज बिलासपुर के 137 वर्ष पुराने इस राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला का दर्जा बढ़ाकर राष्ट्र स्तरीय कर दिया है। उन्होंने मेला का दर्जा बढ़ने पर समस्त जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से हमारी समृद्ध संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होता है। लोगों से इन परंपराओं को बनाए रखते हुए अगली पीढ़ी को जोड़ने पर बल दिया।
विनय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों, बागवानों तथा गरीब तबके को केंद्रित करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला बजट दिया है।

इससे पहले मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा राज्य स्तरीय नलवाड़ी को मेला राष्ट्र स्तरीय मेला बनाने के लिए मुख्यमंत्री का जिला वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न वर्गों में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को गुर्ज, पटका एवं नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर आयोजित पुरुष ओपन कुश्ती/दंगल में भूपेंद्र अजनाला ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि लालू जम्मू कश्मीर उपविजेता रहे। इसी प्रतियोगिता में बसंत अमृतसर ने तीसरा तथा बिल्लू होशियारपुर ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को क्रमशः 1 लाख 1हजार, 75 हजार, 31 हजार तथा 25 हजार रुपये की नकद ईनामी राशि प्रदान की गई।

महिला ओपन वर्ग में काजल हरियाणा विजेता तथा रानी सोलन उपविजेता रहीं। इसी प्रतियोगिता में  राधा ने तीसरा तथा बनिता ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाली महिला पहलवानों को क्रमशः 75 हजार, 51 हजार, 31हज़ार तथा 15 हजार रुपये की नकद ईनामी राशि प्रदान की।

इसी प्रकार हिम कुमार वर्ग का दंगल सुमित ऊना ने जीता, जबकि शुभम बिलासपुर उप विजेता रहे। इसी प्रतियोगिता में  शौर्य मंडी ने तीसरा तथा ऋषिका चांदपुर ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को क्रमशः 51 हजार, 31 हजार, 21 हजार तथा 15 हजार रुपये की नकद इनाम राशि प्रदान की।

बिलासपुर कुमार वर्ग का दंगल शौर्य ने जीता, जबकि हसन उप विजेता रहे। इसी प्रतियोगिता में गौरव ने तीसरा तथा ने हुसैन ने चौथा स्थान हासिल किया। पहले चार स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को क्रमशः 21 हजार, 15 हजार, 11 हजार तथा 9 हजार रुपये की नकद ईनामी राशि प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!