Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: लिव इन रिलेशन में सरकारी कर्मचारी की हत्या, महिला ने किए चौंकाने वाले खुलासे

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 12 मार्च। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक की लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया है।

अदालत में पेश करने के बाद आरोपित महिला को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पतलीकूहल में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया तो मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। इन निशानों के आधार पर पुलिस को मामला सामान्य मौत का नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत हुआ।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस महिला को हिरासत में ले लिया, जिसके साथ मृतक रह रहा था। पूछताछ के दौरान कई तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने का निर्णय लिया।

मंगलवार को पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से कई अहम साक्ष्य जुटाए। माना जा रहा है कि ये साक्ष्य मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू तब सामने आया जब मृतक की पत्नी टशी पालमो ने पुलिस को अपना बयान दिया। उन्होंने बताया कि उनका पति करीब पांच वर्षों से आरोपित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस दौरान वह घर नहीं आता था और उनसे लगभग संपर्क भी टूट चुका था।

पत्नी के इस बयान के बाद पुलिस अब मृतक के निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा तो नहीं हुआ था, जो इस घटना का कारण बन सकता है।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपित महिला को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान महिला से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी घटना क्रम का खुलासा हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!