Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: होली की रात दोस्त की कर दी हत्या, फिर भाग गया आरोपी, पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 28 मार्च। जिला शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। होली की रात अपने ही साथी की हत्या कर शव दफनाने के मामले में शिमला पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी को बिहार के पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद यह शातिर आरोपी कानून की नजरों से बचने के लिए नेपाल भाग गया था, लेकिन शिमला पुलिस की मुस्तैदी और पैनी नजर के आगे उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय बिकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रघुनी राम के रूप में हुई है, जो गांव देवी छपरा, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) का स्थायी निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने ही साथी को मौत के घाट उतारने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को दफना दिया था। इस संगीन जुर्म को लेकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1), 103 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था और लगातार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी बिकेश कुमार को शनिवार को चंपारण की स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है। वहां से ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस उसे शिमला लेकर आएगी। इसके बाद आरोपी को शिमला की स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि वारदात से जुड़े अन्य अहम सुराग और हत्या की पूरी साजिश का गहनता से पर्दाफाश किया जा सके।
 
(एसएसपी) शिमला, गौरव सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीमों के लगातार प्रयासों से सुन्नी थाना क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को अब सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई सख्ती से अमल में ला रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!