Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नाहन दौरे पर CM सुक्खू, 190 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नाहन, 08 मार्च। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये।

मुख्यमंत्री ने 152 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेरों से आदि बद्री सड़क, 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कांशिवाला से बिरोजा फैक्ट्री वाया जब्बल का बाग सड़क का शिलान्यास किया। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में मुख्य चिकित्सा कार्यालय, 8.17 करोड़ रुपये की लागत से बर्मा पापरी-पालियों-माजरी सड़क का सुधार एवं उन्नयन, 6.98 करोड़ रुपये की लागत से सैनवाला झमेरिया-ब्रोगरिया-जामनवाला-चरूवाला-कोटला लिंक रोड तथा 3.13 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-07 से भद्रकाली मंदिर होते हुए फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक सम्पर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने 3.03 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में नए टेबल टेनिस-कम-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स, 3.17 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रवास तथा 4.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक खंड की दूसरी मंजिल का लोकार्पण किया। 

उन्होंने 7.81 करोड़ रुपये की लागत से धौला कुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवासीय खंड, 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑटोमोबाइल खंड, 3.30 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का उद्घाटन किया। इसी प्रकार 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जुड्डा-का-जोहार से गांव गड्डा तक सम्पर्क सड़क, 3.80 करोड़ रुपये की लागत से कालाअंब में फायर पोस्ट भवन तथा नाहन में 5.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एफआरए के तहत 28 परिवारों को मालिकाना हक के पट्टे भी प्रदान किए। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!