Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: सफर करते समय यात्री की बस में हुई मौत, उखली से हुआ था सवार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 08 मार्च। बिलासपुर जिले के घुमारवीं में एक व्यक्ति का शव बस के अंदर मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भराड़ी उपतहसील के लौहट के पास दमेहड़ा गांव का रहने वाला व्यक्ति उखली से बस में सवार हुआ था और उसने डंगार का टिकट लिया था।

बताया जा रहा है कि जब बस घुमारवीं बस स्टैंड पहुंची तो परिचालक ने देखा कि जिस व्यक्ति को डंगार में उतरना था वह अभी तक सीट पर ही बैठा है। परिचालक ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद जब नजदीक जाकर देखा गया तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!