Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नालागढ़ में फायरिंग! युवक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 17 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ का वार्ड नंबर-2 मंगलवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक पर किए गए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब शहर अपनी सामान्य रफ्तार में था, तभी अचानक हुई फायरिंग ने सबको चौंका दिया। हमलावर ने आमिर खान (पुत्र रोशन) को निशाना बनाते हुए गोली दाग दी। गोली लगने से आमिर लहूलुहान होकर गिर पड़ा और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर होने में कामयाब रहा।

घायल आमिर खान को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सा जांच में सामने आया कि गोली युवक के दाहिने हाथ को चीरते हुए निकल गई। छर्रों के कुछ हिस्से पेट में भी धंसे हैं, जिससे अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल की मां के बयानों ने इस मामले को पुरानी दुश्मनी की ओर मोड़ दिया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत आपसी विवाद के चलते किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए ताकि शहर में शांति बहाल हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!