Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: PM मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 17 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट लिखने के मामले में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता अनिल डढवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पैशल ब्रांच ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम गगरेट स्थित उनके आवास पर पहुंची, लेकिन डढवाल के घर पर न मिलने के कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल डढवाल द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर 25 फरवरी को दिल्ली पुलिस की स्पैशल ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम ने उनके घर पर दबिश दी। जब डढवाल घर पर नहीं मिले, तो पुलिस ने उनके नाम का एक नोटिस जारी किया। इस नोटिस में उन्हें दिल्ली के द्वारका सैक्टर-16 स्थित पुलिस स्टेशन में निर्धारित समय के भीतर पेश होने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगने के बाद कांग्रेस नेता अनिल डढवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह गांधी और नेहरू की विचारधारा से जुड़े सिपाही हैं और सत्ता पक्ष के ऐसे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। डढवाल ने स्पष्ट किया कि वह भागेंगे नहीं, बल्कि जल्द ही खुद दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने कहा कि यदि मुझे इस मामले में गिरफ्तारी का सामना भी करना पड़ा तो मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं, लेकिन सत्ता के किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से उठाते रहे हैं और आगे भी निडर होकर अपनी बात रखते रहेंगे।

अनिल डढवाल गगरेट क्षेत्र के एक सक्रिय और चर्चित कांग्रेसी चेहरे हैं। वह ग्राम पंचायत दियोली के उपप्रधान और पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया सेल के समन्वयक (को-ऑर्डिनेटर) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार सक्रिय रहते हैं और पार्टी के पक्ष को प्रमुखता से रखने के लिए जाने जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!