Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

परिवार करता रहा श्राद्ध, 11 साल बाद जिंदा लौटी बुजुर्ग, यहां जानें मामले की सच्चाई

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बागपत, 22 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दौज्जा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। करीब 11 साल पहले लापता हुई 80 वर्षीय महिला लीलावती अचानक जिंदा अपने घर लौट आईं। जिन्हें परिवार ने वर्षों पहले मृत मान लिया था और उनका श्राद्ध तक किया जा चुका था, उनकी वापसी ने पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, लीलावती वर्ष 2015 में अपने खेत की ओर गई थीं, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटीं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिजनों को आशंका थी कि वे रास्ता भटक गई होंगी। परिवार ने उन्हें खोजने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तलाश की, गुमशुदगी दर्ज कराई और पोस्टर भी लगाए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

करीब चार साल तक लगातार खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने उन्हें मृत मान लिया। पिछले कई वर्षों से उनका श्राद्ध भी किया जा रहा था। परिजन मान चुके थे कि अब लीलावती इस दुनिया में नहीं हैं।

इसी बीच, लीलावती भटकते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में पहुंच गई थीं। वहां भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस ने उन्हें बेसहारा हालत में देखा और अपने संरक्षण में लिया। उनकी पहचान जानने के लिए प्रयास शुरू किए गए, जिसके बाद जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस तक पहुंची।

जब बागपत पुलिस के जरिए परिजनों को सूचना दी गई, तो शुरुआत में उन्हें भरोसा नहीं हुआ। बाद में सेना के अधिकारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से लीलावती को दिखाया, जिसके बाद परिवार भावुक हो गया और उन्हें पहचान लिया।

सूचना मिलते ही परिजन सुरनकोट पहुंचे और लीलावती को अपने साथ घर ले आए। उनके घर पहुंचते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने मिठाइयां बांटी, जश्न मनाया और इस अद्भुत घटना को चमत्कार बताया। परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लीलावती दोबारा मिलेंगी। अब उन्हें अपने बीच पाकर सभी बेहद खुश और भावुक हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!