Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर बस अड्डे पर अव्यवस्था, तय समय से पहले रवाना हो रही दिल्ली रूट की बस

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 02 मार्च। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसें आमतौर पर समय की पाबंदी के लिए जानी जाती हैं। यात्रियों को यह भरोसा रहता है कि बसें अपने तय समय पर ही बस अड्डों से रवाना होंगी। लेकिन बिलासपुर में सामने आए एक मामले ने इस भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ डिपो की एक बस, जो मंडी से दिल्ली वाया बिलासपुर होकर चलती है, का बिलासपुर से निर्धारित समय लगभग शाम 5:40 बजे है। सूत्रों के मुताबिक, यह बस बीते कुछ दिनों से अपने तय समय से पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। खास बात यह है कि यह बस नालागढ़ होकर जाती है और इसके निकलने के बाद नालागढ़ के लिए कोई सीधी बस उपलब्ध नहीं रहती, या फिर काफी लंबे अंतराल के बाद ही अगली बस मिल पाती है। ऐसे में यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि संबंधित बस को भविष्य में निर्धारित समय पर ही चलाया जाएगा। साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों के समय-सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो और निगम की विश्वसनीयता बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!