न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 02 मार्च। सहायक अभियंता, विद्युत उप-मण्डल-2 ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी दी है कि 3 मार्च को जीओ-स्विच के भाग बदलने, बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा पेड़ों की कांट-छांट के कार्य के चलते रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बेहल कंडेला, नेक्सा शोरूम तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर करीब 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
सहायक अभियंता ने क्षेत्रवासियों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
