Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

डॉक्यूमेंट्री में दिखी बिलासपुर की विकास गाथा, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया लोकार्पण

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 18 मार्च। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने गत सायं भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में ‘बिलासपुर: परिवर्तन की कहानी’ शीर्षक डॉक्यूमेंट्री का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश की यह पावन धरती केवल एक भौगोलिक पहचान नहीं, बल्कि समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और प्रगतिशील सोच का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि सतलुज नदी के तट पर बसा यह नगर अपने गौरवशाली अतीत की विरासत को संजोते हुए आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण बिलासपुर ने गोविंद सागर झील के गहरे पानी में अपना पुराना अस्तित्व जरूर खोया, लेकिन इसी के साथ देश को हरित एवं औद्योगिक क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान भी बनाई है।

मंत्री ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे, शिक्षा, पर्यटन और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति के साथ बिलासपुर एक नए युग की ओर अग्रसर है। यह डॉक्यूमेंट्री इस प्रेरणादायक यात्रा का सजीव चित्रण प्रस्तुत करती है, जिसमें अतीत की गौरवगाथा, वर्तमान की उपलब्धियां और भविष्य की संभावनाएं प्रभावी ढंग से दर्शाई गई हैं।

उन्होंने डॉक्यूमेंट्री के निर्माण के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल बिलासपुर के इतिहास और विकास की कहानी को जन-जन तक पहुंचाएगी, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!