Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: मार्च में कब-कब होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, आरटीओ ने जारी किया शेड्यूल

Anil Kashyap
By -
0
Bilaspur: When will the driving test and vehicle passing take place in March, RTO released the schedule.
राजेश कौशल : आरटीओ बिलासपुर: फोटो न्यूज अपडेट्स नेटवर्क

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 05 मार्च। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में मार्च माह के दौरान वाहन निरीक्षण, पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरटीओ बिलासपुर के माध्यम से 6 मार्च और 25 मार्च को वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि 10 मार्च और 30 मार्च को दोपहर 1 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा आरएलए बिलासपुर के माध्यम से 23 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।आरटीओ बिलासपुर के अधीन 11 मार्च को बरमाणा तथा 20 मार्च को रानीकोटला में वाहनों की पासिंग की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि आरएलए घुमारवीं में 12 मार्च और 28 मार्च को वाहनों की पासिंग तथा 13 मार्च और 27 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। वहीं आरएलए झंडूता के तहत 18 मार्च को वाहनों की पासिंग के साथ ही उसी दिन दोपहर 1 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जाएगा।

इसी प्रकार आरएलए स्वारघाट के अंतर्गत 9 मार्च को टोबा और 24 मार्च को स्वारघाट में वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि इन दोनों स्थानों पर उसी दिन दोपहर 1 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट भी आयोजित होंगे। आरटीओ राजेश कौशल ने संबंधित वाहन मालिकों और आवेदकों से निर्धारित तिथियों के अनुसार समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!