Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: जेल में बंद पति के लिए चिट्टा लेकर पहुंच गई पत्नी, ऐसे किया चिट्टा पहुंचाने का प्रयास

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स
मंडी, 06 मार्च। जिला कारागार मंडी में बंद एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने के प्रयास का मामला सामने आया है। यह कोशिश जेल में चिट्टा तस्करी मामले में बंद आरोपी पति के लिए उसकी पत्नी ने की है। 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को नियामानुसार गिरफ्तार किया और नोटिस पाबंद किया। 

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर को नियमित मुलाकात के दौरान एक महिला की ओर से कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान बरामद कर लिया गया। सहायक अधीक्षक जेल मंडी की शिकायत पर यह मामला सामने आया। शिकायत में बताया गया कि जिला कारागार मंडी में बंद कैदियों की नियमित मुलाकात के दौरान सुनीता पत्नी सूरज कुमार शर्मा निवासी डाकघर बागाचनोगी जिला मंडी अपने पति से मिलने जेल पहुंची थी।

मुलाकात के दौरान महिला कपड़ों के माध्यम से सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान उक्त पदार्थ को बरामद कर लिया। जांच में यह पदार्थ चिट्टा प्रतीत हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें, चिट्टे के आदि आरोपी कई बार पुलिस के लिए आफत बन चुके हैं। 

चिट्टे की तलब होने व तबीयत बिगड़ने पर आरोपियों को अस्पताल ले जाना पड़ा है। इस मामले में भी चिट्टे की तलब को पूरा करने के लिए आरोपी की पत्नी को भी तस्करी में शामिल कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!