Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: एंट्री टैक्स बैरियर 33.53 करोड़ रुपए में हुआ नीलाम, पिछले वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व अर्जित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 05 मार्च। जिले के गरामोड़ा स्थित स्टेट एंट्री टैक्स बैरियर की इस वर्ष 33.53 करोड़ रुपए में नीलामी हुई है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 7 करोड़ रुपए अधिक है। विशेष बात यह रही कि पहली बार पूरी नीलामी प्रक्रिया ई बिडिंग के माध्यम से संपन्न करवाई गई।

जिला प्रशासन द्वारा इस वर्ष नीलामी के लिए 25.67 करोड़ रुपए का रिजर्व प्राइस निर्धारित किया गया था, जबकि वर्ष 2024-25 में यह बैरियर 24.7 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ था। इस बार 5 फर्मों ने ई-बिडिंग में भाग लिया। ऑनलाइन बोली के दौरान एक फर्म ने सर्वाधिक 33.53 करोड़ रुपए की बोली लगाई, जिसके बाद बैरियर उसी फर्म को आबंटित कर दिया गया।

नीलामी प्रक्रिया डी.सी. राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की औपचारिकत्ताएं पूरी की जाएंगी। डी.सी. राहुल कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष रिजर्व प्राइस 20.70 करोड़ रुपए रखा गया था, जबकि अंतिम बोली 24.7 करोड़ रुपए पर तय हुई थी।

इस वर्ष रिजर्व प्राइस बढ़ाकर 25.67 करोड़ रुपए किया गया और बैरियर 33.53 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ। उन्होंने कहा कि ई-बिडिंग प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है तथा प्रतिस्पर्धा अधिक होने से सरकार को बेहतर राजस्व प्राप्त हुआ है। बैरियर पर लगने वाले जाम को दूर करने के लिए शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!