Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलापसुर: मेले का उद्घाटन करते हुए टूट गया हथौड़े का डंडा, लोगों के बीच छिड़ी चर्चाएं

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 18 मार्च। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के शुभारंभ के दौरान उस समय स्थिति कुछ देर के लिए हास्यास्पद बन - गई, जब तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी लुहणू मैदान में विधिवत रूप से खूंटा गाड़कर मेले का उद्घाटन कर रहे थे। जैसे ही मंत्री ने हथौड़े से खूंटा गाड़ना शुरू किया, अचानक हथौड़े का डंडा टूट गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई।

गनीमत यह रही कि टूटे हुए हिस्से से किसी को कोई चोट नहीं लगी, अन्यथा समारोह के बीच हादसा भी हो सकता था। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों ने राहत की सांस ली। इस अप्रत्याशित घटना के बाद समारोह स्थल पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग इसे सुरक्षा व्यवस्था से जोड़कर देखने लगे, वहीं कुछ लोगों ने इसे शुभ-अशुभ संकेतों से भी जोड़ दिया।

स्थानीय स्तर पर चर्चा रही कि उद्घाटन जैसे अवसर पर डंडे का टूटना अच्छा संकेत नहीं माना जाता और कुछ लोगों ने इसे अपशकुन के रूप में भी देखा। हालांकि कार्यक्रम तय समय पर आगे बढ़ता रहा, लेकिन हथौड़े का डंडा टूटने की यह घटना पूरे उद्घाटन समारोह की सबसे ज्यादा चर्चित बात बन गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!