Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: शहर में दुकानों का ADC ने किया औचक निरीक्षण, सैंपल फेल हुए तो होगी कार्रवाई

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 मार्च। होली पर्व के दृष्टिगत आज जिला प्रशासन बिलासपुर ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न मिठाई और डेयरी उत्पादों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और पनीर के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे। अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट या घटिया खाद्य सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी सैंपल की रिपोर्ट मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वह प्रमाणित दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!