Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: बघाट बैंक के निदेशक मंडल का एक्शन, बैंक के AGM को किया निलंबित

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 03 मार्च। बघाट बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक के एक एजीएम काे निलम्बित किया है। आरोप है कि एजीएम ने दो प्राॅपर्टी की पोजीशन के लिए जाने से ऐन वक्त पर इंकार कर दिया। इसके कारण एमडी को स्वयं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जाना पड़ा। बैंक के निदेशक मंडल ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एक आपात बैठक बुलाई। इसमें एजीएम नंदलाल को निलम्बित करने का निर्णय लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोलन तहसील ने बघाट बैंक के दो ऋण डिफाल्टरों की प्राॅपर्टी की पोजीशन के लिए 28 फरवरी की डेट दी हुई थी। एक प्रॉपर्टी नौणी के पास तो दूसरी सलोगड़ा में थी। बैंक के एमडी राजकुमार ने इसके लिए एजीएम नंदलाल की ड्यूटी लगाई लेकिन शनिवार को उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। इसके लिए उन्होंने अपनी कोई मजबूरी बताई। बैंक के लिए ऐन वक्त पर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई क्योंकि बैंक का आरोप रहता था कि तहसील द्वारा प्राॅपर्टी की पोजीशन के लिए समय नहीं दिया जाता। अब दिया है तो अधिकारी जाने से इंकार कर रहे हैं।

इन दोनों प्राेपर्टी से बैंक को करीब एक करोड़ तक की रिकवरी होनी है। पोजेशन के लिए एजीएम लेवल के अधिकारी का जाना अनिवार्य है। अब ऐसे समय में किसी अन्य अधिकारी की ड्यूटी भी नहीं लगाई जा सकती थी। इसके कारण एमडी को स्वयं जाना पड़ा। 

बैंक के निदेशक मंडल को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आपात बैठक बुलाकर एजीएम पर निलम्बन की कार्रवाई कर दी। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार ने बताया कि बैंक के निदेशक मंडल ने यह कार्रवाई की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!