Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: ग्रामीण रूट पर फिर बिगड़ी HRTC की रफ्तार, बीच रास्ते में खड़ी हुई बस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 03 मार्च। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बिलासपुर डिपो की एक बस ग्रामीण रात्रि सेवा के दौरान बीच रास्ते में खराब हो गई, जिससे करीब 40 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस सायं 6:15 बजे बिलासपुर से बंदला रूट पर रवाना हुई थी और लगभग 6:45 बजे गंतव्य से पहले ही तकनीकी खराबी के कारण रुक गई।

जानकारी के अनुसार चलते समय बस का प्रेशर पाइप अचानक फट गया, जिससे बस को तुरंत रोकना पड़ा। चालक और परिचालक ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस को किसी तरह गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन बड़ा फॉल्ट होने के कारण बस ठीक नहीं हो सकी और उसे वहीं खड़ा करना पड़ा। विभाग के द्वारा मौके पर किसी अन्य बस को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर भी नहीं भेजा गया। 

बस में बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री सवार थे। बस के बीच रास्ते में रुक जाने से कुछ यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा, जबकि कुछ को अन्य वाहनों का सहारा लेकर घर पहुंचना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Bilaspur: HRTC's speed again deteriorates on rural Bandla route, bus stops midway
फोर व्हीलर में सवार होकर गंतव्य के लिए जाते हुए यात्री

घटना के बाद कई यात्रियों ने HRTC बिलासपुर बस अड्डे के सरकारी नंबर 01978-222554 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर लगातार व्यस्त मिला। इस संबंध में जब बीएसएनएल कार्यालय से जानकारी ली गई तो वहां से बताया गया कि नंबर पूरी तरह सक्रिय है और अभी तक किसी तकनीकी खराबी की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उसे ठीक किया जाएगा।

वहीं, मामले को लेकर HRTC बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल नंबर 94180-00540 स्विच ऑफ मिला।

यात्रियों ने निगम प्रबंधन से ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों की नियमित जांच और आपात स्थिति में त्वरित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!