Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, अधिवक्ता की मौके पर हुई मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 18 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तूनुहट्टी-लाहडू मार्ग पर होबारड़ी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 43 वर्षीय अधिवक्ता आशीष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान आशीष शर्मा पुत्र जोगिंदर पाल शर्मा निवासी लाहडू के रूप में हुई है। वहीं कार में उनके साथ मौजूद राज गोपाल कौशल पुत्र धनी राम कौशल, वार्ड नंबर-1 चुवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर HP 57-7548 बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की तेज आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला गया और पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिवक्ता समुदाय में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा उपाय सख्त करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!