Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हरिपुरधार बस हादसे की जांच रिपोर्ट आई सामने, ओवरलोड बस, टूटा था पुर्जा, लाइसेंस भी एक्सपायर, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 01 फरवरी। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में 9 जनवरी को हुए निजी बस हादसे के कारणों की जांच पूरी हो गई। जांच में सामने आया है कि ओवरलोड बस टूटे पुर्जों के साथ दौड़ रही थी। यांत्रिक और मानवीय चूक से यह हादसा हुआ है।

संगड़ाह के एसडीएम सुनील कायथ की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने का हादसे के कारणों को सामने लाते हुए ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में हादसे के चौंकाने वाले कारणों के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच रिपोर्ट में हादसा यांत्रिक और मानवीय त्रुटि से होना पाया गया है। बस ओवरलोड पाई गई। जांच में पता चला है कि बस का जे-क्रॉस टूटा हुआ था। यह यूनिवर्सल ज्वाइंट क्रॉस इंजन की ड्राइव को टायर तक पहुंचाने वाला सॉफ्ट होता है, जो वाहन की दिशा को कवर करता है। बस में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री सवार थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओवरलोड होने के चलते वह टूटा होगा। जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां बस के स्किड होने का प्रमाण टीम को नहीं मिला है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटनास्थल पर सड़क पर गड्ढे से बचने के लिए दाईं तरफ बस को मोड़ा गया, जिसके साथ ही बस सामने की तरफ से ढांक से नीचे गिर गई और तीन बार पलटी।

जांच एसडीएम की अध्यक्षता में सहायक अभियंता मेकेनिकल, संगड़ाह थाना के एसएचओ ने की। एचआरटीसी के 30 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मेकेनिकों की भी मदद ली गई। बस 15 साल से अधिक पुरानी थी, लेकिन बस का फिटनेस प्रमाणपत्र था। जांच में सामने आया है कि चालक व परिचालक के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके थे। इसे बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। 

हादसे के कारणों की जांच के लिए गठित टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है। हादसे का कारण यांत्रिक और मानवीय त्रुटि सामने आया है। रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दी गई है।-प्रियंका वर्मा, उपायुक्त सिरमौर

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!