Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: लो-वोल्टेज से मिली मुक्ति, बकरोआ और भगेड़ में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 01 फरवरी। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बकरोआ और भगेड़ गांवों में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से दोनों क्षेत्रों में दो नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं।

लो-वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण क्षेत्रवासियों को घरेलू कार्यों, व्यापारिक गतिविधियों, कृषि कार्यों तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा इस समस्या को मंत्री राजेश धर्माणी के संज्ञान में लाया गया, जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर नए ट्रांसफार्मर स्थापित करवाए।

नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ हुई है और वर्षों से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिली है। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से आम जनता के साथ-साथ छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों और विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिला है।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बकरोआ और भगेड़ में नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से निजात मिली है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!