Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

PWD की संपत्ति से छेड़छाड़, बिना अनुमति कर दी खुदाई, विभाग ने दर्ज करवाई FIR

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 09 फरवरी। सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की संपत्ति के साथ छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स को सड़क के साथ 'पंगा' लेना उस वक्त भारी पड़ गया, जब विभाग ने सीधे थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के ददाहु उपमंडल के सहायक अभियंता (AE) दलीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ददाहु से बेचड़ का बाग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के साथ अवैध रूप से खिलवाड़ किया गया है। आरोप है कि सड़क के निचले हिस्से में बिना अनुमति के खुदाई की गई, जिससे न केवल सड़क के ढांचे को खतरा पैदा हुआ, बल्कि सरकारी संपत्ति को भी भारी क्षति पहुँची है।

रेणुका जी पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ददाहु निवासी अजय गर्ग (पुत्र श्याम लाल) के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है। पुलिस ने इस केस में सामान्य धाराओं के साथ-साथ 'सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम' की कड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं, जो सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का मुआयना किया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। विभाग की इस सख्ती ने उन लोगों को कड़ा संदेश दिया है जो निजी स्वार्थ के लिए सार्वजनिक रास्तों या बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचाते हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!