Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कॉलेज में झड़प के दौरान एक छात्र की मौत, तीन घायल, चार गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
महाराष्ट्र डेस्क। महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को औसा रोड स्थित कॉलेज परिसर में हुई और बाद में चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी विवाद के बाद कॉलेज के तीसरे वर्ष के डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। अधिकारी ने बताया कि विक्रम नारायण पांचाल (20) नामक एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में इस घटना के सिलसिले में चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद, लातूर के कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने पुलिस से शहर में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!