Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 17 फरवरी। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से छह ग्राम चिट्टा जब्त किया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि एक औचक जांच के दौरान, एक पिक-अप वाहन की तलाशी ली गई और जांच के दौरान उसमें चिट्टा रखा हुआ पाया गया। 

उन्होंने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत दुयाद गांव के रविंदर सिंह और दादोह गांव के अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

अधिकारी ने कहा कि हमीरपुर पुलिस मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!