Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: महिला हत्याकांड में आरोपियों ने कबूला जुर्म, मिला तीन दिन का पुलिस रिमांड

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 17 फरवरी। बिलासपुर नगर से सटी ओयल पंचायत के दनोह गांव में कुछ दिन पूर्व हुई प्रवासी महिला की हत्या की परतें अब खुलती जा रही हैं। पुलिस जांच में अब तक यह आया है कि मृतका के पति गोबिंद राम ने अपनी पत्नी पर रॉड का प्रहार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था। वहीं मृतका के देवरों ने उसके हाथ, पैर व टांगों को हत्या के समय जकड़ा हुआ था। किसी तक भी कोई आवाज नहीं पहुंच सके इसके लिए मृतका का मुंह भी बंद कर दिया था। मामले में पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया है। वहीं तीसरे मुख्य आरोपी गोबिंद राम की तलाश पुलिस कर रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर इन आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में इन आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गोबिंद राम को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग है। इसी बात को लेकर अक्सर इन दोनों में झगड़े होते रहते थे। 1 फरवरी को भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ व महिला की हत्या कर दी गई।

आरोपियों ने महिला के शव को सैप्टिक टैंक में डाला व सैप्टिक टैंक के ढक्कन को सीमैंट से सील कर दिया, ताकि किसी को भी शव का पता न चले। इसके बाद तीनों आरोपी बिलासपुर से अपने मूल स्थान झारखंड चले गए। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका के पति गोबिंद राम ने 2 नहीं बल्कि 3 शादियां की हैं। एक पत्नी को गोबिंद ने छोड़ दिया था व दूसरी पत्नी की भी हत्या कर दी थी।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि उक्त महिला की हत्या के 2 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। इन आरोपियों को न्यायालय द्वारा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!