Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले - CM सुक्खू जहां बोलेंगे वहां चलने को हूँ तैयार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 06 फरवरी। पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राजस्व अनुदान घाटे पर केंद्र के समक्ष हिमाचल का पक्ष रखने के लिए सीएम सुक्खू को नसीहत देते हुए साथ चलने की हामी भर दी है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम सुक्खू जहां भी बोले मैं उनके साथ चलने के लिए तैयार हूं। मुझे उनके साथ कहीं भी जाने में कोई आपत्ति नहीं है।

सीएम सुक्खू को नसीहत देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हे भी केंद्र के सामने अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखना चाहिए। प्रदेश सरकार का हर बार केंद्र को कोसना सही नहीं है। साथ ही अब सीएम सुक्खू को आम बजट और आरडीजी पर भाजपा सांसदों को घेरने की बजाय, प्रदेश को आर्थिक संकट से कैसे उतारा जाए इस ओर ध्यान देना चाहिए।

बता दें कि आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के बरठीं में जनसभा को संबोधित करते हुए जहां भाजपा सांसदों का घेराव किया, वहीं जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व अनुदान घाटे पर केंद्र के सामने हिमाचल का पक्ष रखने के भी बात की।

आरडीजी ग्रांट पर सुक्खू सरकार द्वारा लगातार केंद्र के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस ग्रांट को लेकर केवल शोर ही कर रही है। जबकि केंद्र सरकार ने पूर्व में ही इस ग्रांट को बंद करने के संकेत दे दिए थे।

केंद्र के इस बजट में बहुत कुछ ऐसा भी है जिससे पर्वतीय राज्यों को अनेकों लाभ पहुंच रहे हैं, जिसमें हिमाचल भी शामिल है। स्टेट शेयर टैक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका ताजा उदाहरण है।बता दें कि आज पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर वीबी जी राम जी पर जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करने मंडी पहुंचे थे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!