न्यूज अपडेट्स
सोलन, 6 फरवरी। जनपद के दाड़लाघाट क्षेत्र स्थित नौनी गांव में वीरवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ अचानक एक रिहायशी मकान में घुस आया।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घर के भीतर दाखिल हुआ था, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौनी गांव निवासी कुलदीप के घर में देर रात तेंदुआ घुस आया। घर के अंदर घूमते हुए तेंदुआ बाथरूम में जा फंसा।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कुलदीप ने सूझबूझ का परिचय दिया और तत्काल बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से घर के अन्य सदस्यों की जान बच गई और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सका।
