Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

भीषण सड़क हादसा: कार और HRTC बस की टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 24 फरवरी। जिला कांगड़ा के जसवां-परागपुर क्षेत्र के तहत चामुखा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस और ऑल्टो कार (HP 36D 3879) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में कार सवार समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नादौन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है और उनमें से कुछ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार या वाहन चालकों की ओर से हुई कोई चूक मानी जा रही है।

इस दुर्घटना के कारण चामुखा मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस की मदद से मार्ग को सुचारू करवाया गया। वहीं, स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ और सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को टाला जा सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!